बभनान। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को बीएसएनल कार्यालय के सभागार में हुई। पहली बैठक में ही सदस्यों की सहमति से दो करोड़ की लागत से करीब आधा दर्जन कार्य कराने पर सहमति बनी। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिया। सभी ने एक राय होकर नगर पंचायत के विकास की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने कहा कि वार्डों के समग्र विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। स्वच्छता समिति का गठन कर सफाई कर्मियों की निगरानी कराई जाएगी। मोहल्ले के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि कार्यालय भवन निर्माण, नाला सफाई, स्वच्छता समिति, रोड लाइट, सफाई कर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने के कुल दो करोड़ के प्रस्ताव पहली बैठक में पास हुए हैं। इसके अलावा गौशाला निर्माण, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट आदि की आठ करोड़ की योजनाओं पर चर्चा हुई। मौके पर सभासद स्कंद शुक्ला, मंसाराम, शमशेर सिंह, बैजनाथ, अखिलेश शर्मा, विनय, विष्णु प्रसाद गुप्ता, दीपू कसौधन, भास्कर पाठक, पवन राय आदि मौजूद रहे।