{"_id":"66f1dd122920e8f46d010d69","slug":"working-hard-to-get-high-security-number-plates-remade-basti-news-c-207-1-sgkp1004-124396-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दोबारा बनवाने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दोबारा बनवाने में छूट रहे पसीने
Tue, 24 Sep 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
जमा करानी पड़ती है पुरानी नंबर प्लेट या थाने में दी गई सूचना की प्रति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हल्का सा झटका लगने पर टूट जा रहे हैं। इसे दोबारा बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थाने में सूचना देने के साथ ही पुराना नंबर प्लेट भी आरटीओ को दिखाना पड़ता है।
यदि आपके वाहन का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट टूट गया है तो इसे दोबारा बनवाने की प्रक्रिया जान लें तभी आवेदन करें। अन्यथा आरटीओ के चक्कर काटते-काटते थक जाएंगे, फिर भी नंबर प्लेट बन जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। दरअसल, आरटीओ का मानना है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कभी नहीं टूट सकता है। मगर, हकीकत यह नहीं है। प्लेट दो बार टेढ़ी हो जाए तो यह आसानी से टूट जाती है।
यदि आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट टूट गई है तो आरटीओ की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय जाकर टूटी नंबर प्लेट दिखानी होगी। तब जाकर नई नंबर प्लेट बनेगी। यदि नंबर प्लेट टूटकर कहीं गिर गई है या गायब हो गई है तो पुलिस को सूचना देनी होगी। सूचना की एक प्रति के साथ आवेदन करना होगा। तब जाकर दूसरी नंबर प्लेट बन पाएगी। एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि दूसरी नंबर प्लेट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दूसरी नंबर प्लेट नियमानुसार ही बनाई जा रही है।