फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Worked hard to earn a spot on the junior basketball team

Basti News: जूनियर बास्केटबॉल टीम में जगह बनाने को बहाया पसीना

Fri, 16 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Worked hard to earn a spot on the junior basketball team
बस्ती। अलीगढ़ में 28 से 31 अक्तूबर तक होने वाली प्रदेशस्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदस्तरीय चयन-ट्रायल हुआ। इसमें 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और टीम में जगह बनाने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जनपदस्तरीय ट्रायल के बाद शुक्रवार को मंडलस्तरीय चयन-ट्रायल होगा। इसमें सफल खिलाड़ियों को बस्ती मंडल की टीम में जगह मिलेगी। उन्होंने बताया कि चयन-ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। खिलाड़ियों को जन्मतिथि का मूल प्रमाणपत्र और पात्रता प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तक चले ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने चयन के लिए खूब मेहनत की। इस दौरान शकील अहमद, विकास सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंडलीय ट्रायल में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed