फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Work to replace worn-out wires with cables has stopped

Basti News: जर्जर तार की जगह केबल लगाने का काम बंद

Wed, 18 Jun 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Work to replace worn-out wires with cables has stopped
बभनान। नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बार-बार कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तार की जगह केबल लगाने का कार्य पूरा होने के पहले ही बंद कर दिया है। जबकि, गर्मी शुरू होने के पहले ही यह कार्य पूरा कर लिया जाना था। इससे बार-बार फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

बभनान पावर हाउस से नगर पंचायत बभनान व गोंडा जिले के हिस्से वाले करनपुर व बभनान में भी विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां लगाए गए अधिकतर तार जर्जर हो गए हैं। कई जगहों पर तार की जगह केबल लगाया गया है। बभनान के चार वार्डों में गौर के बेहहिया पावर हाउस से आपूर्ति की जाती है। जबकि 10 वार्डों में बभनान पावर हाउस के टाउन फीडर से आपूर्ति की जाती है। मुख्य बाजार के महागौरी नगर वार्ड मुख्य बाजार व बागेश्वर नाथ नगर में सघन आबादी के बीच जर्जर हो चुके तार से सप्लाई दी जा रही है। थोड़ी सी हवा चलने पर आपस में टकराकर जलने लगते हैं। घर में कई बार हाई वोल्टेज सप्लाई भी हो जाती है। इससे उपकरण जल जाते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कस्बे में केबल लगाने का कार्य महीनों से काम बंद है। लोगों ने जर्जर तारों को आबादी के इलाके से हटाकर केबल लगाने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि कार्यदायी संस्था का ठेकेदार बीच बीच में कार्य बंद कर दे रहा है। इससे समस्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बंद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि फाल्ट की सूचना मिलते ही कर्मचारी भेज कर उसे सही कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed