{"_id":"64f789cf003c356708068977","slug":"work-has-not-started-on-343-projects-due-to-various-reasons-basti-news-c-207-1-bst1001-3867-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विभिन्न कारणों से 343 परियोजनाओं पर नहीं शुरू हुआ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विभिन्न कारणों से 343 परियोजनाओं पर नहीं शुरू हुआ कार्य
Wed, 06 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजनाओं के निर्माण में धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने नाराजगी जताई है। निर्देश दिए जलनिगम के अधिशासी अभियंता सप्ताहवार कार्ययोजना तैयार करें। निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
आयुक्त मंगलवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा कर रहे थे। बताया गया कि मंडल में कुल 5824 राजस्व गांव में से 2063 का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्वीकृत हो गया है। 1671 परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ है। 343 परियोजनाओं का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। आयुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं पर भूमि विवाद का मामला है, उसे संबंधित एसडीएम से मिलकर निस्तारित कराया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 1703 ट्यूबेल का कार्य पूर्ण हो गया है।19613 किलोमीटर पाइप लाइन की सामग्री उपलब्ध कराते हुए 8952 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। 691 पंपहाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। 1169 ओवरहेड टैंक का कार्य प्रारंभ है। 831610 घरों के लक्ष्य के सापेक्ष 294409 घरों का कनेक्शन कराया जा चुका है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा नामित मिशन के नोडल/ सीडीओ प्रत्येक सप्ताह बैठक करके विभागीय समस्याओं का निराकरण कराएंगे। जलनिगम के अभियंताओं एवं कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बताया कि वन, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, बीएसएनएल आदि विभागों द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोका जा रहा है।पिछले एक माह में केवल 300 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाया गया है। 80 ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
बस्ती में भूमि विवाद संबंधी 124 में 67 मामलें तथा संतकबीर नगर में 59 में से 28 मामले ही निस्तारित हो सके हैं। संचालन जेडीसी पद्मकांत शुक्ल ने किया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एडीएम संतकबीर नगर जयप्रकाश, आदि मौजूद रहे।