Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women police personnel took out a rally and warned the miscreants.

Basti News: महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली, शोहदों को चेताया

Sat, 21 Mar 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women police personnel took out a rally and warned the miscreants.
बस्ती। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस विभाग ने मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के दूसरे चरण की शुरुआत की। पुलिस लाइंस से महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली और शोहदों को चेताया। बाइक रैली को डीआईजी संजीव त्यागी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मौजूद एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि नवरात्र में देवी मंदिरों, रामनवमी पंडालों और अन्य धार्मिक स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि 30 दिवसीय विशेष अभियान पूरे जनपद में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तीकर और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड भ्रमणशील रहकर सघन गश्त, शोहदों व छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। संवेदनशील स्थान एवं महिलाओं के अत्यधिक आवागमन वाले स्थानों पर पैदल गश्त, पीआरवी गश्त एवं सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

थाने की मिशन शक्ति टीम गांवों, विद्यालय में चौपाल लगाकर महिलाओं-बालिकाओं को पंफलेट वितरित करते हुए शासन की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबरों से अवगत कराएगी। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। महिला बीट पुलिस अधिकारी और कर्मचारी समस्त स्कूलों व काॅलेजों में जाकर महिलाओं से संबंधित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी लाइंस, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed