{"_id":"6383afbaabe8b5557b6b70db","slug":"women-murder-but-unidetified-basti-news-gkp458944277","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ईंट से सिर कूच कर अज्ञात महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ईंट से सिर कूच कर अज्ञात महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट से सिर कुचल कर अज्ञात महिला की हत्या
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कुआनो नदी स्थित बक्सई घाट के पास झाड़ियों में रविवार सुबह खून से लथपथ एक महिला का शव मिला। प्रथम दृष्ट्या अनुमान है कि ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई है। हत्यारोपियों ने ब्लेड से भी गले पर वार किया है। घाट पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के स्वेटर की जेब से एक जर्दा की पुड़िया भी मिली है। सीओ सिटी आलोक प्रसाद के मुताबिक, मृत महिला की उम्र करीब 36 वर्ष आंकी जा रही है। मृत महिला ने सफेद और काले रंग की चेनदार जैकेट और चॉकलेटी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। गले में पीली धातु की माला भी पहनी हुई है। घटनास्थल व घाट पर पुल से नीचे उतरने वाली सीढ़ी पर काफी खून पसरा हुआ था।
माना जा रहा है कि महिला को सीढ़ी पर लेकर दीवार की ईंट से सिर पर कई बार वार किया गया। उसकी मौत होने के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहां से खून से सनी ईंट और एक ब्लेड को बरामद किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।