फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women died in road Accident

इलाज कराकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women died in road  Accident
इलाज कराकर लौट रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थाना क्षेत्र के जमौलिया गांव के निकट शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा उनका भतीजा घायल हो गया। महिला छावनी कस्बा से इलाज करा कर भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।
महिला की पहचान विक्रमजोत कस्बा निवासिनी सूरसता (50) पत्नी दयाराम के रूप में हुई और घायल बाइक चालक की पहचान विजय भान पुत्र सुरेश के रूप में हुई। बता दें कि महिला सूरसता अपने भतीजे विजयभान के साथ छावनी कस्बे में इलाज कराने गई थी और वापस लौट रही थी। रास्ते में जमौलिया गांव के पास बस्ती अयोध्या लेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया दग गया, जिसके धक्का लगने से बाइक सहित दोनों गिर पड़े और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही एंबुलेंस का अगला पहिया पंचर हो गया। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि, चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा गया था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार आमिना खातून (70) पत्नी रज्जाक निवासी शंकरपुर शनिवार भोर में करीब चार बजे अपने घर से उत्तर तरफ सीवान में सड़क पार कर शौच के लिए गई थीं। वापस घर आते समय सड़क पार कर रही थीं कि बस्ती से फैजाबाद की लेन पर किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। वह घायल हो कर सड़क पर गिर गईं जिन्हें किसी राहगीर ने देखा तो पास के घर पर सो रहे अब्दुल कयूम को जानकारी दी। अब्दुल कयूम ने उन्हें उठा कर सड़क से किनारे किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर ले जा कर प्राइवेट डाक्टर को बुला कर दवा इलाज कराया, जिसके कुछ देर बाद घायल महिला की मौत हो गई।महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed