फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women died in car accident

बेकाबू कार पेड़ से टकराई,महिला की मौत

Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women died in car accident
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज पंडूल घाट मार्ग पर मनिकर पुर एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार शाम अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। जिसकी चपेट में आकर 45 वर्षीय महिला व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थालीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी सिताबा (45) पत्नी स्वर्गीय राम शब्द चौधरी मनिकरपुर के पास मिनी बैंक से पैसा निकालने आई थी। कप्तानगंज से पण्डूल घाट की तरफ जा रही जैलो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर महिला भी गंभीर रूप से घायल स्थिति में मरणासन्न हो गई। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर कार चालक दीपक कुमार निवासी कप्तानगंज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतका महिला के पति की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। महिला के दो बेटे सुनील (21) व वीरु (18) हैं। जिनमें सुनील मुंबई और वीरु दिल्ली में काम करता है। आसपास के लोग बताते है कि सूचना पर वीरु घर के लिए निकल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed