फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women died in accidennt

अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ महिला की मौत

Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women died in accidennt
अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ महिला की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
महिला शाम करीब छह बजे विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड के पास पैदल हाईवे पार कर रही थी। बस्ती अयोध्या लेन में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया के जरिए महिला की पहचान कराने में जुटी है। चौकी प्रभारी विक्रमजोत योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। महिला की उम्र करीब 55 साल प्रतीत हो रही है। उनके दाहिने हाथ में हिंदी में मेवालाल व लालपती देवी और अंग्रेजी में कलऊ जैसे शब्द गोदना के माध्यम से अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed