फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   women dead in road accident

बस की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत

Sun, 13 Nov 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
women dead in road accident
बस की चपेट से गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन

- फोरलेन पर पुरानी बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे की घटना
- पुरानी बस्ती थाने के धमौरा की रहने वाली थी अंजनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे पर परिवहन निगम की बस (जनरथ) की चपेट में आकर बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। बाइक चला रही उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद बस लेकर चालक मौके से भाग निकला। हड़िया चौकी पुलिस ने पीछाकर परसा जाफर के पास बस को कब्जे में ले लिया।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के धमौरा गांव के निवासी पिन्टू की पत्नी अंजनी (20) पांच माह की गर्भवती थीं। रविवार को पिंटू पत्नी अंजनी को बाइक पर बैठाकर शहर के एक डाक्टर के पास जांच के लिए ले गए थे। रविवार दोपहर जांच-इलाज कराने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। फोरलेन पर पॉलीटेक्निक के पास लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही परिवहन निगम की बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच बेकाबू बस का पिछला पहिया अंजनी के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति पिन्टू घायल हो गया। हादसे के बाद बस लेकर चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने फोरलेन पर परसाजाफर के पास से बस को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति पिन्टू ने थाने पर तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed