{"_id":"6158a1da8ebc3e090929f15f","slug":"womans-demand-money-gave-duplicate-jwelery-basti-news-gkp4114951140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली जेवर देकर महिलाओं ने मांगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली जेवर देकर महिलाओं ने मांगा धन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली जेवर देकर महिलाओं ने मांगा धन
पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरापुर। क्षेत्र के रायपुर कस्बे में स्थित बर्तन व ज्वेलरी की दुकान पर शनिवार की शाम पहुंची दो अज्ञात महिलाओं ने एक दुकानदार से बातचीत की। गरीबी व मजबूरी का हवाला देकर उन्हें पुराने गहने देकर धन की मांग की। संदेह हो गया तो उन्होंने तत्काल गहनों की जांच की। पता चला कि गहने नकली हैं। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
रायपुर कस्बे में बर्तन तथा ज्वेलरी की दुकान पर शनिवार की शाम करीब चार बजे दुकान पर दो अज्ञात महिलाएं आईं। दोनों ने अपनी मजबूरी बता कर पुराने जेवरात बेचने की बात कही। बताया कि उनके पास कुछ सोने चांदी के पुराने जेवर हैं उन्हें इलाज के लिए धन चाहिए। दोनो ने पुराना जेवर दुकानदार को दे दिया। उसने जब जेवरात जांच की तो वे नकली पाए गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति भी वहां आया जो खुद को महिला का साथी बता रहा था। पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ का हवाला देकर कुछ भी बताने से इंकार किया है। एएसपी दीपेंद्र ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। परशुरामपुर पुलिस से जानकारी की जाएगी। यदि ऐसा कोई मामला है तो सबके सामने लाया जाएगा और कार्रवाई भी होगी।
सराफा कारोबारी हिरासत में
वाल्टरगंज। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने नाबालिग दोस्त के बहकावे में आकर घर का जेवर उड़ा दिया। इसे वह कस्बे में स्थित एक सोनार से बेच भी दिया। पीड़ित परिजनों को जब शक हुआ तो उससे काफी पूछताछ किया, मगर वह कुछ भी नहीं बताई। तब पीड़ित ने पुलिस की मदद ली। पुलिस की पूछताछ की तो सच सामने आ गया। उसने पुलिस को जानकारी उस सराफा की जानकारी दी, जहां गहने बेचे थे। पुलिस ने सर्राफा कारोबारी को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि हिरासत में लिए गए स्वर्ण व्यवसायी पर नाबालिग से जेवर खरीदने का आरोप है। मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।