फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's dead body found in pond

Basti News: तालाब में उतराया मिला महिला का शव

Tue, 09 May 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in pond
रुधौली क्षेत्र के डंडवा पांडेय के तालाब में महिला का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।
बस्ती। क्षेत्र के डंडवा पांडेय गांव के पूरब स्थित तालाब में सोमवार को महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान पिपरा कला के पुरवा लोधपुरवा की वंदना पत्नी विक्रम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डंडवा पांडेय के पूरब स्थित तालाब में 32 वर्षीय महिला का शव उतराया देख चारवाहों ने शोर मचाया। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देख वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त की कार्रवाई पुलिस ने शुरू किया। पुलिस को पता चला कि थाना क्षेत्र के मृतका पिपरा कला का पुरवा लोधपुरवा की निवासी वंदना है।
विज्ञापन

महिला की सास गुजजा के अनुसार, वंदना 5 मई को मायके सिद्धार्थनगर के ग्राम गौहनिया से ससुराल आई थी। उसी दिन उसके छोटे बेटे शिवम का मुंडन संस्कार हुआ। 6 मई की रात खाना खाकर जब सभी लोग सो गए तो वंदना घर से कहीं चली गई, लेकिन वह कब गई किसी को नहीं पता। बताया कि उसके पति चार माह से मुंबई में हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण पानी में डूबना प्रतीत होता है, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed