फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body taken out from grave for postmortem

Basti News: पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया महिला का शव

Thu, 06 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman's body taken out from grave for postmortem
संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत का मामला
विज्ञापन

रुधौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। सुगिया गांव में 29 जनवरी को मरी महिला का शव बृहस्पतिवार को कब्रिस्तान से खोदकर निकाला गया। डीएम की अनुमति पर तहसीलदार भानपुर व प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे की मौजूदगी में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, करीब पांच साल पहले महिला को गांव का मो. इस्लाम भगा ले गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो लड़की के पिता ने रुधौली थाने में इस्लाम पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और लड़की अपने परिवार में चली गई थी। जेल से छुटने के बाद मो. इस्लाम ने उसे दोबारा अपने साथ रख लिया।
विज्ञापन

इसके बाद से परिवार के लोगों ने लड़की से नाता तोड़ लिया था। उन दोनों से एक चार वर्ष का बेटा व एक वर्ष की बेटी है। 29 जनवरी की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में उक्त महिला की मौत हो गई। इसके बाद मो. इस्लाम ने कब्रिस्तान में उसके शव को दफना दिया था। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी और मौत को लेकर गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा करते हुए मौत को लेकर संदेह जताने लगे। पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो एसएचओ ने उच्चाधिकारियों से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी। एसएचओ विजय कुमार दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed