फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body found soaked in blood, murder suspected

Basti News: खून से लथपथ मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found soaked in blood, murder suspected
संबद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे से सटे पड़ोसी जिला गोंडा के बिछिया डाड़ गांव की महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके के कान के नीचे व गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

परिजन उसे नगर पंचायत बभनान के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई सुभाष पुत्र रामदेव निवासी सकदरपुर थाना छपिया जनपद गोंडा ने बताया कि 45 वर्षीय बहन संगीता की शादी 20 साल पहल नेब्बू लाल पुत्र पुदई निवासी बिछिया डाड़ थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के साथ हुई थी।
विज्ञापन

बहनोई नेब्बूलाल की मृत्यु 12 साल पहले हो चुकी है। शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी बहन संगीता घर से उत्तर दिशा में लकड़ी लेने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो घर पर मौजूद बेटियां उन्हें खोजने लगीं। जब उसकी बेटी निशा मां को खोजते हुए ईंट भट्ठे के पास पंहुची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। उसकी मां खून से लथपथ होकर अचेत अवस्था में वहां पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन और कान के नीचे गहरे जख्म थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बभनान ले गए, जहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संगीता के शरीर में लगे चोट व कटे के निशान को देखकर प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है।

महिला के दोनों बेटे शनिवार सुबह ही अहमदाबाद नौकरी करने के गए हैं। सूचना के बाद दोनों बेटे रास्ते से ही लौट रहे हैं। क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed