फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body found hanging from a noose

Basti News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 16 Dec 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के ग्राम ओडवारा की रहने वाली सुमन (35) का शव रविवार की शाम करीब पांच बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। उसने साल 2008 में शनि प्रताप शर्मा से प्रेम विवाह किया था। वह सात वर्षीय बेटे अयान के साथ मुंबई से दीपावली पर घर आई थी, तब से यहीं पर थी, जबकि पति, एक बेटा और एक बेटी मुंबई में ही हैं। सुमन जौनपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने बताया कि सुमन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, बस्ती में इलाज चल रहा था। एक बार पहले भी उसने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि सुमन पति और दो बेटे आर्यन (10), अयान (07) और बड़ी बेटी नंदिनी (14) के साथ मुंबई में रहती थी। दीपावली में वह अयान के साथ घर आई थी, तब से यहीं पर थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार से रविवार की शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देवर शिव प्रताप शर्मा के प्रार्थनापत्र पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुमन के मायके वाले जौनपुर में रहते हैं। उन्हें भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed