{"_id":"66c26a1d13df2170890c5cd4","slug":"woman-who-went-to-buy-rakhi-with-nephew-dies-in-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1004-122310-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भतीजे के साथ राखी खरीदने गई महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भतीजे के साथ राखी खरीदने गई महिला की हादसे में मौत
Mon, 19 Aug 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
ओठघनपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ओठघनपुर के पास रविवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व महिला घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से रक्षाबंधन खरीदने जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, महरीपुर गांव निवासी मोना देवी (40) अपने भतीजे दुर्गेश कुमार के साथ बाइक से रक्षाबंधन खरीदने नगर बाजार जा रही थी। अभी वह ओठघनपुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में मोना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर पहुंचे परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए जहां, चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बाइक चला रहे दुर्गेश को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे पंकज कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है।