फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman secretary accused of not giving birth-death certificate on time

Basti News: महिला सचिव पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय पर न देने का आरोप

Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman secretary accused of not giving birth-death certificate on time
मानिकचंद। साऊंघाट ब्लॉक की भादी बुजुर्ग और पुर्सिया पंचायत की सचिव प्रियंका यादव पर ग्रामीणों ने समय पर जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र न देने का आरोप लगाया है। सीडीओ और और बीडीओ से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

भादी बुजुर्ग के कमेंद्र चौहान ने बताया कि सचिव आवेदन मिलने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं देतीं और फोन भी रिसीव नहीं करतीं। विजय बहादुर ने बताया कि उनकी माता मुराती देवी के मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए जून में आवेदन किया गया, लेकिन अब तक दस्तावेज नहीं मिला। पुर्सिया के ग्रामीणों दीपेंद्र सिंह, मान सिंह और उदयराज सिंह ने भी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन चार से छह माह बीतने के बाद भी प्रमाण-पत्र नहीं मिला। ग्राम सचिव प्रियंका यादव ने कहा कि उनके स्तर पर अधिकांश आवेदन निस्तारित किए जा चुके हैं। जिनमें संदेह है, उनका सत्यापन कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed