{"_id":"654bea37316106d1600bbec7","slug":"woman-said-to-be-kidnapped-found-in-her-maternal-home-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6798-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मायके में मिली रिधौरा से अपहृत बताई गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मायके में मिली रिधौरा से अपहृत बताई गई महिला
Thu, 09 Nov 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत बताई जा रही महिला अपने मायके में मिली। एक हफ्ते पहले महिला के पति ने केस दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। तभी से पुलिस और परिवार के लोग पता लगा रहे थे। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि महिला मायके में रह रही है। वहां से लाकर उसे पति को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चौकी घघौवा थाना परशुरामपुर क्षेत्र के रिधौरा निवासी संजय कुमार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी एक नवंबर की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुमशुदगी दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर ने टीम का गठन कर गुमशुदा की तलाश में लगा दिया। जांच के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जिस गुमशुदा महिला की तलाश पुलिस कर रही है, वह अपने मायके ग्राम चौरी में रह रही है। चौकी प्रभारी घघौवा सर्वेश कुमार, आरक्षी ममता वर्मा, उमेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को वापस ले आए। संवाद