फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's body found hanging from the noose of a scarf

दुपट्टे के फंदे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 07 Oct 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from the noose of a scarf
दुपट्टे के फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 30 वर्षीय महिला का कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
मृतका के पिता मुस्तफा हुसैन, निवासी रमवापुर कला थाना नगर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे उनकी बेटी ताहिरा की कॉल आई थी। उसने बताया था कि पति अब्दुल सलाम व ससुर इस समय बाहर हैं। इन दोनों ने फोन पर तथा घर पर मौजूद सास अलग रहने के लिए कह रही हैं। इससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है।
विज्ञापन

पिता के अनुसार, उन्होंने बेटी को समझाया और उसे बताया कि उनके पैर में घाव हो गया है। ठीक होते ही वह आकर सबको समझाएंगे। उसकी सास से भी बात की। बेटी की सास ने कहा कि जैसे परिवार के सभी लोग रह रहे हैं, वह भी रहे, कोई दिक्कत नहीं है। उसके करीब एक घंटे बाद सुबह लगभग आठ बजे गांव के प्रधान इमरान ने जानकारी दी कि ताहिरा का फंदे से लटका शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तफा जब अन्य लोगों के साथ बहादुरपुर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव बेड पर पड़ा था। ताहिरा की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हलीमा (5) तथा सलमान (3) हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई घाव या खरोच नहीं पाया गया। परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed