{"_id":"66d633d4847a8c94d0000a74","slug":"woman-robbed-at-gunpoint-theft-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123098-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला पर तमंचा सटाकर लूट, दर्ज किया चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला पर तमंचा सटाकर लूट, दर्ज किया चोरी का केस
Tue, 03 Sep 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
आईजी के निर्देश पर सोमवार को जांच करने पहुंचे एएसपी
पीड़िता का दर्ज किया बयान, खुलासे में लगीं तीन टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मरवट गांव में महिला को तमंचा सटाकर हुई लूट की घटना में हर्रैया पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की दलील है कि तहरीर के आधार पर धाराएं लगाई गईं। वहीं, इस प्रकरण में आईजी आरके भारद्वाज के निर्देश पर सोमवार को एएसपी ओपी सिंह मामले की जांच करने मरवट गांव पहुंचे। पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कराने की भी तैयारी है। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान जो अन्य तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
हर्रैया थाना क्षेत्र में एक ही रात में बदमाशों ने एक गांव में लूट तो दूसरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों जगहों से नगदी और लाखों का जेवर उठा ले गए थे। हर्रैया क्षेत्र मरवट निवासी प्रवीण शुक्ल के यहां बदमाश घर में छत के रास्ते घुसे। बताया जा रहा है कि घर के एक कमरे में अकेली सो रही एक महिला पर बदमाशों ने असलहा सटा दिया था। उसके बाद उनके मुंह में कपड़ा ठूंस कर पूरे कमरे को खंगाला डाला।
बाॅक्स व अलमारी में रखा नकदी, करीब चार लाख के गहने व अन्य कीमती सामान लेकर भाग निकले थे। एतराज जताने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में पुलिस ने कंचन शुक्ला पत्नी रविप्रकाश शुक्ला की तहरीर पर तीन लोगों पर चोरी का केस दर्ज किया है। आईजी ने प्रकरण में एएसपी को घटनास्थल का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई व त्वरित खुलासे के निर्देश दिए हैं।