फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman riding a bicycle injured in accident, referred to district hospital

Basti News: हादसे में साइकिल सवार महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sat, 01 Nov 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bicycle injured in accident, referred to district hospital
हर्रैया। फोरलेन पर शुक्रवार देर शाम आमा पांडेय गांव के सामने एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार महिला को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस सक्सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से अयोध्या की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी फूलचंद की पत्नी श्यामकला (48) तेनुआ गांव में हाइवे किनारे एक दुकान पर काम करती हैं। शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे वह कार्य समाप्त कर साइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बस्ती की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed