{"_id":"616da764b9885079a718e78e","slug":"woman-playars-was-good-performance-in-block-labal-comption-basti-news-gkp4133329115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का दबदबा
युवक मंगल दल की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर परिसर में सोमवार को युवक मंगलदल की ओर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खेल परिणामों की जानकारी देते हुए आयोजक विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मुस्कान, 200 मीटर में नेहा वर्मा, लंबी कूद में संध्या, गोला क्षेपड़ में मनीषा, ऊंची कूद में करीना वर्मा प्रथम स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में युवराज, 400 मीटर में हेमंत, 100 मीटर में रवि गौतम, 800 मीटर में दुर्गा प्रसाद, 1500 मीटर में अशोक चौहान, गोला क्षेपड़ में आयुष सिंह, लंबी कूद में नीरज सिंह, ऊंची कूद में राजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में अतरौरा झाम व वालीबाल में मलौली विजेता बना। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम दूबे ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर युवा क्षेत्रीय प्रादेशिक विकास दल कल्याण अधिकारी कीर्ति उपाध्याय, ब्लॉक कमांडर हर्रैया राम उजागर पांडेय, खेल शिक्षक भीमसेन सिंह, देवेंद्र कुमार साहनी ओर प्रियंका आदि मौजूद थीं।
लंबी कूद में प्रिंस और आमिना ने मारी बाजी
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल की ओर से विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जयदत्त सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर मे किया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रर्दशन किया। खेल प्रतियोगिता मे कबड्डी, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, लंबीकूद और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लंबी कूद बालक वर्ग मे प्रिंस प्रथम, मोहन द्वितीय, शहजाद तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में आमिना प्रथम, खुशबु द्वितीय और शिल्पी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में रितेश प्रथम, प्रमोद द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नाजिया प्रथम, पूनम द्वितीय, शिल्पी तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में बालक वर्ग में परसा शिवराज की टीम प्रथम पानन कुइया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जबकि बालिका वर्ग में लोढवा की टीम प्रथम और सादुल्लाह पुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खेल समापन के बाद सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामनगर अभिषेक चौबे, प्रधानाचार्य रमाशंकर पांडेय, हीरा लाल, सर्वेश पांडेय, सांवल राम, मंगरू प्रसाद, इंद्र देव सिंह, धीरेंद्र देव, पीआरडी कमांडर कृष्ण मोहन जायसवाल, मोहम्मद अली, शिवदीन और सत्यनरायन मौजूद रहे।