फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   without warasat man died

जमीन दी, धन दिया, मौत हो गई पर वरासत नहीं हो सकी

Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
without warasat man died
जमीन दी, धन दिया, मौत हो गई पर वरासत नहीं हो सकी
विज्ञापन

हलका लेखपाल पर दो बिस्वा जमीन का बैनामा कराने और 70 हजार रुपये लेने का आरोप
वरासत न होने से सदमे में चले गए थे महादेव
महादेव की मौत के बाद तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर तहसील क्षेत्र के कुसरौत निवासी महादेव वरासत के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते जिंदगी से हार गए। 31 मई को व्यवस्था से व्यथित महादेव का निधन हो गया। उनकी बेटी शोभा ने मामले की लिखित शिकायत एडीएम अभय कुमार मिश्रा से मंगलवार को की तो पूरे तंत्र पर सवाल उठने लगा। मौत से पहले महादेव ने 30 मई को मीडिया में बयान दिया था कि गांव के ही एक लेखपाल ने पैतृक जमीन की वरासत के लिए उनके साथ धोखा किया है।

महादेव के गांव कुसरौत निवासी लेखपाल अपने रिश्तेदार जो कि पेशे से हलका लेखपाल हैं। गांव के लेखपाल ने हलका लेखपाल से महादेव की वरासत कराने के लिए दोनों के बीच बातचीत कराई। महादेव लेखपाल के झांसे में आ गए और वरासत के बदले हलका लेखपाल ने दो बिस्वा जमीन व 70 हजार रुपये की मांग की। महादेव ने समझौते के अनुसार जमीन का बैनामा और धनराशि दे दी। इसके बावजूद लेखपाल ने वरासत नहीं किया। बल्कि महादेव से अतिरिक्त धन मांगने लगा। शोभा ने बताया कि पिता महादेव के चाचा का काफी पहले निधन हो चुका है। उनके पिता को अपने चाचा की जमीन में हिस्सा मिलना था। वरासत के लिए महादेव अपने चचेरे भाइयों के साथ लेखपाल को प्रार्थनापत्र दिए। चचेरे भाइयों की वरासत हो गई लेकिन महादेव की नहीं हुई। इससे वह सदमे में आ गए। शोभा ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते एडीएम के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। एडीएम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि लेखपाल पर उगाही का आरोप मृतक की बेटी ने लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम सूरज यादव को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed