{"_id":"5df66fce8ebc3e881e6a3c8f","slug":"winter-arrangement-not-completed-yet-basti-news-gkp3334063169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड को लेकर पालिका के इंतजाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड को लेकर पालिका के इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन
ठंड को लेकर पालिका के इंतजाम नाकाफी
बस्ती। दिसंबर में ठंड अपने पूरे शबाब पर है, शीतलहर व ठंडी हवा के झोंकों से आम जनजीवन प्रभावित है, लेकिन नगर पालिका की ओर से ठंड को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। यहां तक की अलाव की भी व्यवस्था नहीं बनाई गई है।
शनिवार की तरह रविवार का दिन भी काफी ठंडा रहा, दोपहर में तो गनीमत रहा, लेकिन दिन ढलने के बाद से ठंड और बढ़ गई। पारा भी गिरकर लगभग 16 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। शहर के गांधीनगर, कंपनीबाग, रौता चौराहा, रंजीत कालोनी चौराहा, रोडवेज पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। यहां लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। यहां तक की रैन बसेरों में भी रात्रि निवास के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। तहसीलदार सदर पवन कुमार कहते हैं कि अलाव के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सदर तहसील परिसर में भी रैन बसेरा की व्यवस्था बनाई जाएगी। कहते हैं कि नगर पालिका की ओर से तीन जगह रैन बसेरे की व्यवस्था की जाती है, पहला तो खुद ही नगर पालिका कैंपस में, दूसरा रोडवेज परिसर में तीसरा पोस्ट आफिस के समीप। रैन बसेरा के लिए भी पालिका को निर्देशित किया गया है।