{"_id":"65e3743ab0cf0797cf0945b4","slug":"winds-of-development-will-blow-with-rs-9212-crore-basti-news-c-207-1-bst1001-112317-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 92.12 करोड़ रुपये से बहेगी विकास की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 92.12 करोड़ रुपये से बहेगी विकास की बयार
Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो
पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास, अध्यक्ष बोलीं- प्रस्तावों पर कराएंगे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को कार्यालय सभागार में हुई। इस दौरान शहर के विकास पर जनप्रतिनिधियों ने विमर्श किया। सर्वसम्मति से 92.12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।
बोर्ड की बैठक में 24 सभासदों ने हिस्सा लिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट 92.12 करोड़ का पारित किया गया। आय, व्यय 92.09 करोड़ तथा बचत के लिए 2,80,287 रुपये प्रस्तावित किया गया। सभासदों ने वार्डों के विकास के लिए प्रस्ताव सौंपे, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पास किया। इस दौरान बडेवन से कंपनीबाग तक पाइप लाइन ठीक कराने के लिए यथाशीघ्र कार्यवाही करने पर सहमति बनी।
नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि पालिका क्षेत्र के विकास के लिए परस्पर समन्वय से कार्य करना होगा, ताकि नागरिकों को बेहतर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जलापूर्ति की सेवा प्राप्त हो। प्रभारी ईओ एवं एसडीएम (न्यायिक) सतेंद्र सिंह ने योजनाओं के संबंध में सदस्यों को बिंदुवार जानकारी दी। इस मौके पर अमरावती देवी, राजन ठाकुर, इंद्रावती देवी, रोली, विद्यावती देवी, ममता सोनकर, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।