फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will meet prisoners again in jail from tomorrow

कल से फिर जेल में होगी बंदियों से मुलाक़ात

Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Will meet prisoners again in jail from tomorrow
कल से फिर जेल में होगी बंदियों से मुलाक़ात
विज्ञापन

बस्ती। कोविड के चलते जेल में बंदियों से बंद हुई मुलाकात फिर शुरू हो रही है। करीब 18 महीने बाद 16 अगस्त से जिला जेल में नई शर्तों के साथ मुलाकात होनी शुरू हो जाएगी।

जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि नए आदेश में मुलाकात को आने वाले को अपनी ताजी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बहत्तर घंटे पहले की दिखानी होगी, इसी के बाद मिलना संभव होगा। बीस मार्च 2020 से कोरोना के चलते बंदियों से परिजनों की मुलाकात का सिलसिला बंद कर दिया गया था। करीब डेढ़ साल बाद फिर शासन ने जेल के बंदियों की परिवार से मुलाकात की व्यवस्था शुरू कराने के निर्देश शर्तों के साथ जारी किए है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के जारी निर्देश में सप्ताह में परिवार के दो सदस्य सप्ताह में एक बार ही अपनों से मुलाकात कर पाएंगे। पहले सप्ताह में दो बार और मुलाकात की संख्या दो से अधिक थी। बंदियों से मुलाकात के आदेश में मिलने आने वाले सदस्य को आने से पहले 72 घंटे पहले कराई आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी, इसी के बाद मिलाई कर पाना संभव होगी। इसके साथ ही परिवार से मुलाकात करने के बाद बैरक में जाने वाले बंदी को सैनिटाइज करने के बाद ही बैरक में भेजा जाएगा, साथ ही आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइज करने के बाद मिलने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed