{"_id":"615f3c468ebc3e6268469611","slug":"will-discharge-my-responsibility-with-integrity-harish-dwivedi-basti-news-gkp41211187","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा से करूंगा दायित्व का निर्वहन: हरीश द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा से करूंगा दायित्व का निर्वहन: हरीश द्विवेदी
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निष्ठा से करूंगा दायित्व का निर्वहन: हरीश द्विवेदी
बिहार के प्रदेश प्रभारी बनने से पहले थे सह प्रभारी
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी को शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद हरीश द्विवेदी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इससे वह बिहार के सह प्रभारी थे। पिछले सप्ताह ही उन्हें संसद की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बस्ती की जनता के आशीर्वाद से यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करूंगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी बिहार के प्रवास पर हैं। मनोनयन के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटी मिठाई
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी को शीर्ष नेतृत्व की ओर से भाजपा बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाने के निर्णय से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। बृहस्पतिवार को नवरात्र के प्रथम दिन यह सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कार्यालय परिसर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी की सांगठनिक दक्षता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बड़ा दायित्व सौंपा है। निश्चित रूप से वह इस पर खरा उतरेंगे। इस दौरान पंकज श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, जयपाल सिंह राठौर, अमर सोनकर, ब्रह्मदेव यादव, शिव प्रसाद चौधरी, अखिलेश चौधरी, अंकुर चौधरी, रजनीश चौधरी, संदीप चौधरी, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद