फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will be responsible if the form is leaked

Basti News: पर्चा लीक हुआ तो जिम्मेदार होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक

Wed, 21 Feb 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 21 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will be responsible if the form is leaked
मंडल के सात अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की होगी विशेष निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। मंडल में परीक्षा के लिए 343 केंद्र बनाए गए हैं। सात परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया है। यहां नकल रोकने के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी। पर्चा लीक होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, आंतरिक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार माने जाएंगे।
बस्ती मंडल में 197225 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बस्ती में द्वारिका प्रसाद इंटर काॅलेज चौबाह और आर्दश कृषक इंटर कॉलेज डुमरी दुसलवा, संतकबीरनगर में लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज टुम्पार, सीताराम इंटर काॅलेज सिरसी, स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज मुसहा, जगराम यादव इंटर काॅलेज हुजुरा सुहावा और मंहत रामाश्रम दास इंटर काॅलेज बाकरगंज को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।सिद्धार्थनगर में कोई भी केंद्र संवेदनशील नही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और वायरस रिकाॅर्डर लगाए गए हैं। प्रश्नपत्रों को रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो अलमारी की व्यवस्था है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed