फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When the SIR was searched, the woman's body was found lying in the house.

Basti News: एसआईआर के लिए ढूंढ़ा तो घर में पड़ी मिली महिला की लाश

Sat, 06 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
When the SIR was searched, the woman's body was found lying in the house.
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 माली टोला में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एसआईआर फाॅर्म भरवाने के लिए तलाशे जाने पर रूपा देवी (50) घर में मृत पड़ीं मिलीं। पति की माैत के बाद वह अकेले रहतीं थीं। उनका शव कई दिन तक घर में पड़ा रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 माली टोला में रूपा वर्मा घर में अकेले रहती थीं। पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और कोई संतान न होने के कारण वह बिल्कुल अकेली पड़ गईं थीं। आसपास के लोगों से मेलजोल कम होने के कारण पड़ोसी भी हालचाल लेने नहीं जाते थे। आसपास के लोगों का कहना है कि अमूमन वह घर में ही रहतीं थीं। पड़ोसियों का कहना है कि करीब पांच दिन पहले रूपा को देखा गया था। इस बीच एसआईआर का फाॅर्म भरा जाने लगा। सभासद दिनेश गुप्ता के मुताबिक एसआईआर भरवाने के लिए वह टीम के साथ दो दिसंबर से लगातार रूपा के घर जा रहे थे और दरवाजा बंद मिल रहा था। लगातार चार दिन तक दरवाजा बंद मिलने पर दिनेश को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मिर्जापुर में रहने वाली रूपा की बहन को भी सूचना दी गई। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को रूपा की बहन के आने पर मोहल्ले के लोगों और सभासद की मौजूदगी में खिड़की का शीशा तोड़ा गया तो कमरे में रूपा का शव पड़ा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने शुक्रवार को रूपा वर्मा का अंतिम संस्कार मूड़घाट पर किया। आशंका जताई जा रही है कि दो दिसंबर के आसपास ही रूपा की माैत हो गई थी। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed