{"_id":"663bdba0585b95a66b018d68","slug":"when-asked-to-remove-the-bike-he-was-attacked-with-a-sickle-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116662-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक हटाने को कहने पर हंसिया से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक हटाने को कहने पर हंसिया से किया वार
Thu, 09 May 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा क्षेत्र के नरखोरिया में रास्ते से बाइक हटाने को कहने से नाराज होकर हंसिया से वार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रास्ते में बाइक खड़ी कर ताड़ी उतारने गया था। आने-जाने में परेशानी को देखते हुए रास्ते से जा रहे सगे भाइयों ने टोक दिया। इससे नाराज होकर उसने खजूर का पेड़ छीलने वाले हंसिया से वार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नरखोरिया निवासी बृजभवन तिवारी व भाई राजेश तिवारी ने तहरीर दी कि मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे बगीचे में गए थे। भानपुर निवासी मनोज पासवान रास्ते में बाइक खड़ी कर ताड़ी उतारने गया था।
दोनों भाइयों ने बाइक हटाने के लिए कहा तो उन लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि ताड़ का पेड़ छीलने के लिए रखी हंसिया से दोनों भाइयों पर वार कर घायल कर दिया। अपशब्द कहते हुए उन्हें मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।