{"_id":"64563f1a7e0240adb607dd47","slug":"wedding-procession-returned-without-bride-for-bringing-less-jewelry-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: शादी में जेवर कम लाने पर नाराज हुई दुल्हन, गुस्से में लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: शादी में जेवर कम लाने पर नाराज हुई दुल्हन, गुस्से में लौटाई बरात
Sat, 06 May 2023 05:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 May 2023 05:22 PM IST
सार
रखौना चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वर पक्ष की ओर से तहरीर मिली है, जबकि वधू पक्ष को बुलाया गया है। उनकी भी बात सुनी जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जांच पड़ताल के बाद ही इस प्रकरण में कुछ होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां अब तक यह सुनने में आया है कि दहेज नहीं मिलने के कारण बरात लौट गई, मगर बस्ती जिले में यह पहली घटना है कि जब वर पक्ष की ओर से तय जेवर व कपड़े न मिलने पर घरातियों ने बरात को बैरंग कर दिया हो।
जी हां, जिले के लालगंज में ऐसी ही घटना हुई है, जिसमें वर पक्ष को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। मामला तब खुला जब वर पक्ष की ओर से चौकी पर इसकी तहरीर दी गई और पुलिस ने इसकी जानकारी संबंधित गांव से ली।
लालगंज क्षेत्र के साहूपार निवासी एक युवक की शादी दूसरे गांव में तय हुई थी। 4 मई की रात बरात जब दुल्हन के घर पहुंची तो द्वारपूजा के बाद पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। वर पक्ष की ओर से जेवर व कपड़ों को दिखाने की बारी आई तो मामला बिगड़ गया। कारण कि तय जेवर व कपड़े वर पक्ष की ओर से नहीं लाए गए थे। दुल्हन सहित वधू पक्ष ने शादी से इंकार करते हुए रात में ही बरात वापस कर दी।