फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather tempreture

Basti News: दिनभर चली लू, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा

Fri, 02 Jun 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
weather tempreture
बस्ती। जून का पहला दिन भी भीषण गर्मी से जूझते हुए गुजरा। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ लू का सिलसिला सूरज ढलने तक कायम रहा। इस बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। तेज धूप के चलते दोपहर में शहर की सड़कें सूनी पड़ी रहीं। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की वजह से रात को गर्मी से राहत नहीं मिली। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सबसे खास बात यह कि सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से ही धूप की तल्खी काफी बढ़ जा रही है। 10 बजते-बजते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। हवा में आर्द्रता की कमी के कारण लोगों को धूप और भी ज्यादा तंग कर रही है।
विज्ञापन

इससे पहले 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद से समूचे पूर्वांचल के मौसम की तासीर बदल गई थी। कई बार आंधी आई और छिटपुट बारिश भी हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई थी। 24-25 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से भी नीचे आ गया था। मगर 28 मई के बाद धूप ने फिर रुख बदल दिया। पिछले दो दिनों से दोपहर के समय बाहर निकलने पर आंच जैसी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed