{"_id":"64b442a8b9c7563c6c01d03d","slug":"weather-tempreture-basti-news-c-207-1-sgkp1004-1398-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। तापमान कम होने बाद भी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे बारिश भी हुई, इसके बावजूद लोग पसीना पोछते नजर आए। दूसरी ओर बारिश कम होने से किसान भी चिंतित हैं।
रविवार का दिन काफी उमस भरा रहा। सुबह से ही धूप छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर होते-होते घने बादल छा गए और करीब 10 मिमी बारिश भी हुई। इसके बाद लोग सुहाना मौसम की उम्मीद कर रहे थे लेकिन, चटख धूप ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उमस से लोग परेशान नजर आए। जिले में बारिश हाल यह है कि सड़कों को छोड़ दिया जाए तो अन्य कहीं पानी भरा हुआ नजर नहीं आ रहा है।
हालांकि समय-समय पर हल्की बारिश के कारण जमीन में नमी बनी हुई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बादलों के कारण उमस हो रही है। 24 घंटे में मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है।