{"_id":"64b972f15304d5134a0043f6","slug":"weather-tempreture-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1595-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भटक गया मानसून, धूप से कुम्हला रही फसल, उमस से अकुलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भटक गया मानसून, धूप से कुम्हला रही फसल, उमस से अकुलाए लोग
Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश न होने के कारण सूख रहा धान की फसल।
बस्ती। बरसात के सीजन की शुरुआत में ही मानसून भटक गया है। शुरुआती दो तीन दिन के बाद बारिश नहीं हो रही है। तेज धूप हो रही है और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इससे रोपाई की गई धान की फसल मुरझा रही है। उधर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वातावरण में 70 फीसदी तक व्याप्त नमी के कारण यह गर्मी ज्यादा सता रही है।
जून के अंतिम दिनों में पहुंचे मानसून के असर से जुलाई के पहले हफ्ते में दो-तीन दिनों के बीच अच्छी बारिश हुई, जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। धान की तैयार नर्सरी की तेजी से रोपाई करने लगे। उधर, गर्मी से जूझ रहे जनमानस को भी काफी राहत मिल गई। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। सबको उम्मीद थी कि अब आगे के दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा और अच्छी बारिश होती रहेगी। लेकिन इसका ठीक उल्टा हुआ।
अब कई दिनों से किसानों को धान की फसल बचाने के लिए निजी साधन से पानी भरना पड़ रहा है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन छिटपुट छोड़कर अच्छी बारिश नहीं हो रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मानसून के दक्षिण में शिफ्ट हो जाने के कारण बारिश नहीं हो रही है। 23 जुलाई को इसके रुख में बदलाव की उम्मीद है, जिसके बाद बारिश की संभावना बन रही है।