फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Weather begins to turn cold; elderly and heart patients advised to take precautions

Basti News: ठंडा होने लगा मौसम, बुजुर्गों और हृदय रोगियों को किया सतर्क

Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Weather begins to turn cold; elderly and heart patients advised to take precautions
बभनान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में मरीज देखते डॉक्टर कमरुद्दीन व डॉक्टर आशुतोष
बस्ती। मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का 1434 मरीजों ने लाभ उठाया। अधिकतर मरीज वायरल संक्रमण, बुखार, खांसी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना था कि सुबह और देर रात मौसम ठंडा होने लगा है। बुजुर्गों और हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

वहीं, कई स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और लैब टेक्नीशियनों की कमी के कारण जांच प्रभावित रही। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हुई। नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने 46 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। यहां बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 41 मरीजों का परीक्षण किया। यहां भी वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में 91 मरीजों को दवाएं दी गईं। इनमें खुजली और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज अधिक रहे। इसके अलावा बुखार और जुकाम से पीड़ित लोग भी पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं देकर जरूरी परामर्श दिया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव ने भी मरीजों का उपचार किया। मेले में फार्मासिस्ट विवेक सिंह और राजकरण चौधरी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार, सीएचसी के तहत संचालित तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 116 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें अधिकतर सर्दी, खांसी, गले में खराश और बुखार से पीड़ित थे। पीएचसी सगरा में 48 मरीज पहुंचे, जहां आयुष चिकित्सक डॉ. वृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श दिया। यहां जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। पीएचसी परसाकुतुब में 43 मरीजों का पंजीकरण हुआ। एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अजय सिंह ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
पीएचसी करमहिया में 25 मरीज पहुंचे। यहां आयुष चिकित्सक डॉ. अमिश कुमार ने उपचार किया। दोनों केंद्रों पर दवाएं वितरित की गईं, जबकि करमहिया में लैब टेक्नीशियन (एलटी) की तैनाती नहीं होने से जांच नहीं हो सकी। कलवारी संवाद के अनुसार, रामजानकी मार्ग स्थित सीएचसी बहादुरपुर में आयोजित आरोग्य मेले में 19 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द, हड्डियों में दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार ने सीबीसी जांच की। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह ने दवाएं वितरित कीं। स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा और वार्ड बॉय भगवान दास ने सहयोग किया।
ओड़वारा में 24 मरीजों ने कराया उपचार
मुंडेरवा। त्योहार का सीजन होने के बावजूद इस बार पीएचसी और सीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या औसत रही। रविवार को पीएचसी ओड़वारा में 24 मरीज पहुंचे। डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि सुबह और देर रात तापमान में गिरावट के कारण मौसम ठंडा होने लगा है। ऐसे में बुजुर्गों और हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

चिलमा बाजार में 34 मरीजों का इलाज
दुबौलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलमा बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 34 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और खुजली की समस्या से पीड़ित थे। आयुष चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। संवाद

बभनान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में मरीज देखते डॉक्टर कमरुद्दीन व डॉक्टर आशुतोष

बभनान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में मरीज देखते डॉक्टर कमरुद्दीन व डॉक्टर आशुतोष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed