फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather

15 से बदलेगा मौसम, मिलेगी उमस से राहत

Sun, 05 Sep 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
weather
धान की फसल के लिहाज से बेहद अनुकूल होगा यह मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उमस और बारिश का दौर 15 सितंबर तक चलेगा। मौसम के जानकार बताते हैं कि इसके बाद उमस का असर कम होने लगेगा। तापमान तीन डिग्री नीचे आने की संभावना है। धान की फसल के लिहाज से यह मौसम बेहद अनुकूल होगा।

अगस्त में औसत से अधिक बारिश होने के बावजूद आम जनमानस को गर्मी से निजात नहीं मिली। सबसे ज्यादा उमस ने परेशान किया। वातावरण में व्याप्त औसतन 78 फीसदी आर्द्रता की वजह से चिपचिपी गर्मी का लोगों को अहसास होता रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हवाओं की गति काफी मंद रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक 15 सितंबर के बाद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान के औसतन 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने के संकेत हैं। यानी सुबह-शाम का मौसम सुहाना रहेगा। रात के समय ओस पड़ने लगेगी। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के मौसम विज्ञानी डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह मौसम धान की फसल के लिए बेहद अनुकूल है। कारण यह कि एक हफ्ते बाद धान के पौधों में फूल बनने लगेंगे। ऐसे में न्यूनतम तापमान का 20 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे होना दानों को बनने और मजबूत होने में काफी सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed