{"_id":"68a618ee4a68e136c40188d4","slug":"waterlogging-on-madrasa-road-causes-problems-for-pedestrians-basti-news-c-207-1-bst1004-142280-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मदरसा रोड पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मदरसा रोड पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कत
Thu, 21 Aug 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में स्थित मदरसा रोड पर नाली ऊंची होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी सड़क पर भरा होने से पैदल, साइकिल और बाइक से आने जाने वाले राहगीरों को खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड के भरत भुआल, परवेज अहमद, बच्चन, नीरू सिंह, दुर्गेश सोनी, गंगाराम, अमरान आदि ने बताया की समस्या को लेकर कई बार वार्ड के सभासद शनि मोदनवाल सहित नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद और ईओ कीर्ति सिंह से शिकायत की गई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने बताया कि सफाई नायक को टीम गठित कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। लगातार त्योहार के कारण कर्मचारी मौके पर नहीं जा सके। संवाद