फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Waterlogging in many places poses the risk of dengue and malaria

Basti News: जगह-जगह जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा

Wed, 06 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many places poses the risk of dengue and malaria
बस्ती। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव से मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। अब तक मलेरिया के छह केस मिल चुके हैं जबकि डेंगू के भी आठ केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और मच्छरों को पनपने से रोकने व बचाव की सलाह दी है। लार्वा वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शहर में सर्वाधिक दिक्कत है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ा दिया है। जिला मलेरिया विभाग की टीम को सतर्क किया गया है। टीम गांवों और शहर के वार्डों में लोगों को साफ-सफाई रखने और आसपास जलभराव न होने देने के लिए जागरूक कर रही है। जिले में अब तक छह मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। जुलाई में चार मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों के काटने से मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है मच्छरों को पनपने से रोकने के साथ काटने से बचाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सात जुलाई से अरबन एरिया में घर-घर जाकर लावा ब्रीडिंग की जांच की जा रही है। इसके लिए छह डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर नियुक्त किए गए हैं। जहां पर लार्वा ब्रीडिंग पाई जाती है, उसे कीटनाशक का छिड़काव कर नष्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed