{"_id":"614a10148ebc3eb6cd305766","slug":"water-was-full-on-contact-road-basti-news-gkp4100753138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्गों पर भरा पानी, आने-जाने में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्गों पर भरा पानी, आने-जाने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपर्क मार्गों पर भरा पानी, आने-जाने में हो रही दिक्कत
- बनकटी में करीब 200 मीटर संपर्क मार्ग जलमग्न
- बहादुरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर व लखनहट गांव पानी की चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी/नगर बाजार। नगर पंचायत बनकटी के तमाम वार्डों में बारिश का पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आजाद नगर वार्ड का संपर्क मार्ग, काली माता मंदिर से संजय चौधरी के घर तक, टिकवाजोत-सजहरा मार्ग व गांधी नगर आदि वार्डों में बारिश का पानी भरा हुआ है।
आजाद नगर वार्ड के संजय चौधरी के घर तक करीब 200 मीटर मार्ग पानी में जलमग्न है। वार्ड निवासी दिलीप चौधरी और संजय आदि ने बताया कि सड़क निर्माण का टेंडर हुए सालभर पूरा होने वाला है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं किया गया। अधिशासी अधिकारी अमरजीत ने बताया कि जलजमाव वाले मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद समस्या का समाधान किया जाएगा। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे मार्ग जलमग्न हो गया है। गांव के नूर मो., जबीउल्लाह, मो. ताहिर, ऐश मो., कुर्बान अली आदि ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में पानी भर गया है। यही हाल लखनहट गांव का भी है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग से बारिश का पानी बह रहा है। धान की फसल जलमग्न हो गई है। गांव के विजय कुमार दुबे, राजेंद्र दुबे, बृजेश कुमार, सुभाष, राजकुमार, कन्नू, संजय दुबे, हीरा लाल आदि ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव में घुस गया है। पानी निकालने का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।