फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water level of Saryu is decreasing, now worrying about harvesting

कम हो रहा सरयू का जलस्तर, अब कटान की सता रही चिंता

Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water level of Saryu is decreasing, now worrying about harvesting
दुबौलिया क्षेत्र में बाढ़ के पानी से घिरा सुविखा बाबू गांव। - फोटो : BASTI
कम हो रहा सरयू का जलस्तर, अब कटान की सता रही चिंता
विज्ञापन

50 सेमी कम हुआ जलस्तर, फिर भी पानी खतरे के निशान से ऊपर
दुबौलिया/विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार रात से घटने लगा है। बुधवार को जलस्तर में करीब 50 सेंटी मीटर की कमी दर्ज की गई। जलस्तर घटने से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है तो दूसरी ओर कटान का डर सताने लगा है।
ग्रामीण बताते हैं कि जलस्तर घटते समय नदी तेजी से कटान करती है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बुधवार को जलस्तर 93.03 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो मंगलवार से करीब 50 सेमी कम है और खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर है। आयोग ने जलस्तर कम होने का अनुमान लगाया है। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बाढ़ के पानी से फसल खराब हो जाने के कारण किसान चिंतित दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव सुविखा बाबू, आंशिक टेढ़वा, कुरमियाना आदि गांव अब भी जलमग्न हैं। सुविखा बाबू के लोग नाव के सहारे दैनिक जरूरतों को पूरी कर रहे हैं। विसुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, भुवरिया, अशोकपुर ग्राम पंचायत के तमाम पुरवे, मोजपुर, टकटकवा आदि गांवों के सिवान से पानी उतरने लगा है। जलमग्न गांवों के लोगों ने फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार बाढ़ प्रभावित गांव कल्यानपुर, भरथापुर, पड़ाव, संदलपुर आदि के मुख्य संपर्क मार्गों पर भरा पानी खिसकने लगा है। जमीन दलदली हो गई है। स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, राम आशीष, हेमंत पांडेय आदि ने बताया कि अब कटान का डर सता रहा है। यदि समय रहते बाढ़ खंड ने ठोस कदम नहीं उठाया तो गांव के किनारे तक नदी कटान करेगी।
...
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सुविखा बाबू और विशनुदासपुर की अनुसूचित बस्ती के लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई।
हर्रैया के तहसीलदार इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सुविखा बाबू में 81 व विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती में 36 परिवारों को आलू, चना, लाई, आटा, दाल, मोमबत्ती, तेल, बिस्कुट, चावल, मसाला आदि का किट दिया गया। विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख केके सिंह ने राजस्व निरीक्षकों के साथ कटरिया चांदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के पास बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर प्रवीन कुमार, भगवान बक्श सिंह, श्रीराम सिंह, राजेश सिंह, फौजदार आदि मौजूद रहे। संवाद

...
राहत सामाग्री के लिए किया धरना प्रदर्शन
दुबौलिया। टेढवा गांव में बाढ़ का पानी भरा है। बुधवार को इस गांव के लोगों को राहत सामग्री नहीं वितरित की गई तो नाराज ग्रामीणों ने कटरिया गांव के पास पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी ने बताया कि एक-दो दिन में यहां भी बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करा दिया जाएगा। इस मौके पर छोटे लाल, जयप्रकाश, राम विलास, रामू, कलावती आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed