{"_id":"64e108e010ca70e5590ab906","slug":"water-lable-in-river-basti-news-c-207-1-bst1001-3019-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घटने लगा जलस्तर, लाल निशान से नीचे पहुंची सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घटने लगा जलस्तर, लाल निशान से नीचे पहुंची सरयू
Sat, 19 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी का पानी खिसकने से बाढ़ प्रभावित गांवों में कटान की आशंका बढ़ गई है। कुछ जगहों पर हल्की कटान शुरू भी हो गई है। मैरुंड गांव सुविका बाबू के संपर्क मार्ग से पानी कम हो गया है, लेकिन कीचड़ व्याप्त है, जिससे गांव के नागरिकों को अभी नाव से आना जाना पड़ रहा है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.570 मीटर पर रिकार्ड किया गया। यह लाल निशान 92. 730 मीटर से सोलह सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर घटने से विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती से पानी नीचे उतर चुका है। यहां ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की है। हालांकि संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर कटरिया गांव के सामने ठोकर नंबर-एक पर नदी का तेज बहाव हो रहा है। बाढ़ खंड बचाव कार्य में जुटा हुआ है। छिटपुट स्थानों पर कटान भी हो रही है। पानी खिसकने से ग्रामीणों को एक तरफ राहत है तो दूसरी ओर कटान की चिंता भी सता रही है।