फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   water lable in river

Basti News: तेजी से घट रहा सरयू का जलस्तर, लाल निशान से 13 सेंटीमीटर नीचे हो रही प्रवाहित

Mon, 14 Aug 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
water lable in river
दुबौलिया क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में नाव से पशुओ के लिए घास ले जाते  ग्रामीण
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। रविवार को नदी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 13 सेंटीमीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। मैरुंड गांव विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती के ग्रामीण तटबंध से अब घरों को लौटने लगे हैं। सुविका बाबू एवं आंशिक टेढ़वा गांव से पानी तेजी से खिसक रहा है। गांव जाने वाली पगडंडी से पानी उतर गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों के नागरिक काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानी खिसकने से मैरूंड गांवों के रास्तों पर कीचड़ हो गया है। फिलहाल ग्रामीण अभी नाव से ही पशु चारे सहित अपनी अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं नाव से ही ले जा रहे हैं। माझा क्षेत्र में पशु चारे का संकट अभी बरकरार है। कटरिया- चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक दबाव बना हुआ है। इसी तटबंध के ठोकर नंबर एक पर दबाव बना हुआ है। संवेदनशील तटबंध पर बाढ़ खंड मरम्मत सामग्री लगातार डंप करवा रहा है।
विज्ञापन

गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा गांव से लेकर दलपतपुर गांव तक दबाव बना हुआ है । गौरा-सैफाबाद तटबंध के एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया की जलस्तर घट रहा है। हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इन गांवों में बढ़ी कटान की आशंका



विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन तटवंधविहीन गांवों में कटान की आशंका बढ़ गई है। कल्याणपुर, भरथापुर, सहजौरा, फूलडीह आदि गांवों से नदी का पानी खिसकना शुरू हुआ गया है। नागरिकों को भय है कि कहीं कटान न शुरू हो जाए। यहां पखवाड़े भर पहले नदी ने कटान शुरू की थी, लेकिन कुछ घंटों के बाद कटान थम गई थी। इस बार पानी खिसकने के बाद कटान फिर शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed