फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   water cannection in every house soon

शहर में घर-घर पहुंचेगी ‘अमृत’ की धारा

Sun, 13 Nov 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
water cannection in every house soon
शहर में घर-घर पहुंचेगी ‘अमृत’ की धारा
विज्ञापन

- अमृत योजना के तहत विस्तारित हुई 76 किलोमीटर पाइपलाइन
- आठ नए ट्यूबवेल व सात ओवरहेड टैंक स्थापित
बस्ती। शहर में हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए नगर पालिका व जल निगम ने खाका तैयार कर लिया है। इसे अमृत योजना के तहत मूर्त रूप दिया जाएगा। योजना के तहत 33.50 करोड़ से शहरी क्षेत्र में सात नए ओवरहेड टैंक व 76 किमी पाइप लाइन बिछा दी गई है। जल्द ही शहरी क्षेत्र के 1.25 लाख आबादी को पेयजल मिलने लगेगा।
शहर में अभी महज 10 हजार घरों तक जलकल का पानी पहुंचता है, जबकि आंकड़ों में यहां 25 हजार आवास हैं। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए शहरी क्षेत्र को अमृत योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत पार्क निर्माण का भी कार्य होना है, मगर पेयजल के लिए पालिका ने कार्यदायी संस्था जल निगम के माध्यम से शहरी क्षेत्र का सर्वे कराकर 33.50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर शासन ने मुहर लगाई थी।
विज्ञापन

प्रस्ताव के मुताबिक, शहर में तकरीबन 76 किमी पाइपलाइन विस्तारित हुई है, जिससे 5604 घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आठ नए ट्यूबवेल व सात ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही अमृत योजना की धारा लोगों के घर तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 एमएलडी पानी मिलने की उम्मीद
आंकड़ों के अनुसार, अब तक शहरी क्षेत्र के लिए 24 मिलियन लीटर हर रोज पानी चाहिए, लेकिन इस समय शुद्ध पेयजल की उपलब्धता महज 19.19 एमएलडी है। अमृत योजना से 26 एमएलडी पानी जलकल को मिलने की उम्मीद है।

बोली पालिकाध्यक्ष
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अमृत योजना का काम पूरा कर लिया गया है। दिसंबर तक शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाएगी। अनावश्यक पानी का दुरुपयोग न हो इसके लिए हर घर में वाटर मीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed