{"_id":"61534cfc8ebc3e09151df251","slug":"was-arrest-one-man-of-fyring-basti-news-gkp410965177","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गोली चलाने का एक आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर गोली चलाने का एक आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर गोली चलाने का एक आरोपित गिरफ्तार
- हर्रैया थाने के करमडांड़े गांव में सोमवार सुबह हुई थी घटना
- सड़क से हटने की बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। थाना क्षेत्र के करमडांड़े गांव में सोमवार को युवक पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित संतोष उर्फ वकील गोंड़ निवासी करमडांड़े को मंगलवार को कस्बे के महूघाट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
सोमवार को करमडांड़े निवासी संतोष गौड़ ने रास्ते से हटने के विवाद में गांव के अंगद दुबे पर फायर कर दिया था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे अंगद (33) दुबे घर पर आ रहा था। किसी कार्य से हर्रैया कस्बे की तरफ से अपने चार पहिया वाहन से लौट रहे संतोष गौड़ के घर से महज 50 मीटर पहले अंगद से रास्ते से हटने की बात को लेकर कहासुनी होते-होते बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। आरोप है कि संतोष अंगद को धमकी देते हुए घर गया और अपने एक साथी ऋतिक के साथ असलहा व लाठी लेकर लौटा। इसी बीच गाली-गलौज सुनकर अंगद के पिता उमानाथ भी पहुंच गए। गरमागरमी के बीच संतोष ने असलहे से तीन फायर अंगद पर कर दिया। गोली अंगद के जांघ में लगी और वह गिर पड़ा। पुत्र को गोली लगते ही पिता आरोपी की तरफ दौड़े तो साथ में आए ऋतिक व संतोष के परिजनों ने लाठी-डंडे व हंसिये से वार कर लहूलुहान कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। मरहम पट्टी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि बाकी आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
------------