फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wanted to marry her lover

Basti News: प्रेमी से करना चाहती थी शादी, राजी न होने पर पोखरे में कूदकर दे दी जान

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
wanted to marry her lover
नाबालिग प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा, आत्महत्या के लिए उकसाने में चालान
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम में छात्रा की डूबने से मौत की हुई थी पुष्टि
- कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पोखरे में मिला था 10वीं की छात्रा का शव
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा की मौत नाजुक उम्र में प्रेम संबंध का दुष्परिणाम निकला। वह अपने अंतरंग रिश्ते को शादी का जामा पहनाना चाहती थी। वह प्रेमी पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन प्रेमी इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पाया। छात्रा ने जिद पकड़ ली कि अगर तुमने शादी नहीं की तो वह जान दे देगी। नाबालिग प्रेमी की तरफ से अनुकूल जवाब न मिलने पर वह आपा खो बैठी। इसी अंतर्द्वंद में जूझते हुए वह शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वहां न जाकर स्कूल के पास के पोखरे में कूद गई।
कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को उसके नाबालिग प्रेमी को पकड़ा तो उसने सारी कहानी उगल दी। उसने बताया कि इसका उसे अनुमान नहीं था कि वह वाकई ऐसा कर बैठेगी। ऐसे में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नाबालिग प्रेमी का पुलिस ने चालान कर दिया। किशोर न्यायालय से उसे बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर स्थित एक निजी विद्यालय में 10वीं में पढ़ती थी। रोज की तरह वह घर से साइकिल लेकर शनिवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर बाद उसकी साइकिल और स्कूल बैग दौलतपुर गांव के पोखरे के पास गांव के लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद छात्रा का वहां आधार कार्ड मिला। पुलिस ने उसके घर वालों को संदेश दिया कि छात्रा का बैग और साइकिल लावारिस मिली है। परिवार के लोग पहुंचे और छात्रा की खोजबीन की जाने लगी, मगर वह कहीं नहीं मिली। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला तो परिवार वालों और पुलिस को संदेह हो गया कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। इस पर कोतवाली पुलिस ने छात्रा के चाचा की तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया। रविवार को सुबह उसी पोखरे में उसका शव उतराया पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कई दिन पहले का था कपड़े पर लगा खून
- पोस्टमार्टम के समय कपड़े पर लगा खून का धब्बा कई दिन पहले का बताया जा रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान खून का निशान मिलने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म न हुआ हो। लेकिन पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि वह धब्बा आठ-दस दिन पहले का लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed