{"_id":"62224c646f3f79599e774d22","slug":"vvpat-parchi-found-basti-news-gkp428899381","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम के पीछे मिली वीवीपैट की पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम के पीछे मिली वीवीपैट की पर्चियां
विज्ञापन
मंडी समिति के पास ईवीएम वीपी पैड की मिली प्रत्याशियो पर्ची।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रांग रूम के पीछे मिली वीवीपैट की पर्चियां
- सभी दलों के प्रत्याशी मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मतदान के दौरान वीवीपैट में वोटर की ओर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की पर्ची निकलती है। शुक्रवार को मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के पीछे कुछ दलों की पर्चियां फेंकी मिली।
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर चली, जिले में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर सपा, बसपा व अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पहुंच गए। इन लोगों का आरोप है कि मतदान में कुछ गड़बड़ी हुई है। इस कारण पर्चियां निकालकर फेंक दी गई हैं।
बसपा नेता डॉ. आलोक वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष केके गौतम, राजकिशोर सिंह के सहयोगी खादिम हुसैन, राणा सिंह, जहीर अहमद, अशोक मिश्र आदि मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। इस मामले को चुनाव आयोग तक ले जाया जाएगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अभय कुमार ने कहा कि जो पर्ची मिली है वह टेस्टिंग की पर्ची है। इसे प्रत्याशी के एजेंटों के सामने ही किया जाता है। उसे नष्ट कर दिया जाता है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह गलती कैसे हुई इसकी जांच कराई जाएगी।