फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Voice came from Naib Tehsildar's house.

महिला अधिकारी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला: नायब तहसीलदार के घर से आई आवाज...घर नहीं आए घनश्याम

Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
सार

बस्ती में तैनात और नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला शाहपुर थाने से कुछ दूरी पर ही रहते हैं। आरोप है कि उसने महिला अधिकारी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। हत्या की कोशिश का भी आरोप है। रविवार की रात में नौ बजे उनके घर के पास सन्नाटा था।

विज्ञापन
Voice came from Naib Tehsildar's house.
घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती में एक महिला अधिकारी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप से घिरे नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के घर पर रविवार की रात में नौ बजे सन्नाटा पसरा था। कॉलबेल बजाने, गेट खटखटाने पर भी कोई बाहर नहीं आया। घनश्याम के बारे में पूछने पर करीब दस मिनट बाद अंदर से आवाज आई...वह घर नहीं आए हैं। पड़ोसी ने अंदर से बोलने वाली महिला को घनश्याम शुक्ला की पत्नी बताया।

विज्ञापन


कुछ यही नजारा एम्स इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला अधिकारी के घर पर भी रहा। उनके घर के आसपास भी सन्नाटा था। बताया जा रहा है कि घटना से वह इतनी आहत हैं कि सदमे में हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस्ती में तैनात और नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला शाहपुर थाने से कुछ दूरी पर ही रहते हैं। आरोप है कि उसने महिला अधिकारी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। हत्या की कोशिश का भी आरोप है। रविवार की रात में नौ बजे उनके घर के पास सन्नाटा था। आसपास वालों ने भी यही बताया कि परिवार के लोग किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं। यह परिवार बहुत सम्मानित है। उन्हें भी घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल बेल बजाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। करीब दस मिनट बाद एक आवाज आई, लेकिन घनश्याम के न होने की जानकारी दी गई। उधर, पीड़िता घटना से इतने सदमे में है कि वह फोन तक नहीं उठा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed