Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vocal for local will make the dream of developed India come true

Basti News: वोकल फॉर लोकल से साकार होगा विकसित भारत का सपना

Fri, 10 Oct 2025 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Vocal for local will make the dream of developed India come true
बस्ती। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वोकल फॉर लोकल से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत- 2047 के लक्ष्य को साकार करना है। अभियान का फोकस सामाजिक-आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्थानीय उद्योगों को सशक्त करना और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना और हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना को जागृत करना है। अभियान का औपचारिक शुभारंभ 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ था। 3 से 15 अक्तूबर तक जिला स्तरीय प्रेस वार्ता के जरिये अभियान का प्रचार प्रसार किया जाएगा। 9 से 18 अक्तूबर तक सभी प्रशासनिक जिलों में स्वदेशी मेला, आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा, पदयात्रा और घर-घर स्टिकर वितरण का आयोजन होगा। 16 से 30 अक्तूबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 1 से 15 नवंबर तक व्यापारी, लघु उद्योगी एवं प्रोफेशनल सम्मेलन होंगे। 1 से 30 नवंबर तक युवाओं को रचनात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित करने के लिए स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता और स्वदेशी भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed