{"_id":"6442d9f7c53a05c5af057f54","slug":"vishwa-hindu-mahasangh-gave-memorandum-to-dig-basti-news-c-7-1-134424-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विश्व हिंदू महासंघ ने डीआईजी को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विश्व हिंदू महासंघ ने डीआईजी को दिया ज्ञापन
Sat, 22 Apr 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन।
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ ने बस्ती संतकबीर नगर की सीमा पर कठिनइया नदी के दोनों किनारों के बीच हो रही गोकशी व गोमांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन की ओर से अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों ने डीआईजी को ज्ञापन दिया।
महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डीआईजी को बताया कि संत कबीर नगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर के कठिनइयां नदी के किनारे उचहरा गांव एवं बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला चौकी क्षेत्र के मुजहना में कठिनइया नदी के किनारे खुले आम गोकशी का धंधा चल रहा है। इन्हें स्थानीय पुलिस का भी संरक्षण प्राप्त है। डीआईजी से कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और इसके बावजूद गोकशी का धंधा चल रहा है जो दुखद है। गोकशी का विरोध करने वालों को उल्टे फर्जी मामलों में फंसा दिया जाता है।
इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ सौरभ तिवारी, राकेश सिंह, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, उपेंद्र सिंह, आशीष उर्फ कल्लू बाबा आदि मौजूद रहे।